Headlines

अब पेट तक पहुंचा खतरनाक ‘ब्लैक फंगस’

Black fungus

नई दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने कम से कम दो मरीजों के स्मॉल इंटेस्टाइन (छोटी आंत) में म्यूकरमाइकोसिस का पता लगाने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दुर्लभ बीमारी जिसे ‘ब्लैक फंगस’ भी कहा जाता है, ने अब तक देश भर में कुल 219 लोगों की जान ले ली है।

ये दोनों ही मामले दुर्लभ हैं क्योंकि ‘ब्लैक फंगस’ आमतौर पर फेफड़े (लंग्स) में होते हैं, लेकिन सर गंगा राम अस्पताल में इलाज किए गए दो मरीजों के पेट/कोलन में म्यूकरमाइकोसिस था।

CT स्कैन से एक मरीज में स्मॉल इंटेस्टाइन में ब्लैक फंगस मिला। डॉक्टरों ने बिना समय बर्बाद किए ऑपरेशन करने का फैसला किया क्योंकि सीटी स्कैन से पता चला कि उसकी छोटी आंत में छेद हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *