Headlines

दुखद: Virat Kohli के लिए बुरी खबर, बचपन के कोच का निधन

Tragic: Indian captain Virat Kohli's childhood coach dies

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। 53 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली ने ट्वीट के जरिए दी है। लोकपल्ली ने ट्वीट किया, विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का निधन हो गया। उनकी उम्र 53 साल थी। बत्रा सुबह की पूजा करने के बाद अचानक ही गिर पड़े, जिसके बाद वो उठ नहीं सके।

बता दें कि इस तस्वीर में सुरेश बत्रा धारीदार टी-शर्ट पहने हुए हैं। वहीं, विराट को बचपन के एक और कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया है। वे उन्हें (सुरेश बत्रा) 1985 से ही जानते थे। दरअसल, भारतीय कप्तान विराट कोहली को बड़ा खिलाड़ी बनाने में राजकुमार शर्मा और सुरेश बत्रा का बहुत बड़ा योगदान है। इन दोनों की देखरेख में कोहली ने नौ साल क्रिकेट खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *