जयपुर। प्रदेश में कोरोना के सरकार की ओर से जारी आंकड़ों को सही माने तो सख्त लॉक डाउन से कोरोना की चेन टूटी है और ठीक होकर घर पहुचने वालों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। प्रदेश पिछले 24 घंटे में संक्रमित 11,597 केसों की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या दो गुना से अधिक 29459 रही। इसी तरह जयपुर में 2023 कोरोना पॉजिटिव मिले तो ठीक हो घर लौटने वालो की संख्या चार गुना 8825 रही, लेकिन मरने वालों की संख्या ज्यादा नहीं घट रही। आज भी 157 मौते दर्ज की गई।
रिकवर की संख्या बढ़ने से संक्रमितों की कुल संख्या भी अब पौने दो लाख रह गई हैं। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में अलवर में 1104 जोधपुर में 954,कोटा में 525, उदयपुर में 510,गंगानगर में 450, बीकानेर में 410 व भरतपुर में 409 मामले संक्रमितों के आए। इस बीच रेडमिसिवर की कालाबाज़ारी करते चार लोगों को जयपुर में पकड़ा है।
