Headlines

Cyclone Tauktae : मुंबई में हाईटाइड के दौरान 10-13 फीट ऊंची लहरें देखने को मिली

cyclone tauktae storms over mumbai razes trees 1201843

मुंबई : चक्रवाती तूफान तौकते (tauktae) मुंबई को टच करता हुआ 185 किमी/घंटे की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान अपने सबसे उग्र रूप में मुंबई के समानांतर से गुजरा है। इस दौरान 150 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारी बारिश अभी भी दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में जारी है। मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन रोका गया है और कोरोना मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। एयरपोर्ट भी 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। मुंबई का वर्ली सी लिंक भी बंद किया गया है। समुद्र में हाईटाइड के दौरान 10 से 13 फीट ऊंची लहरें देखने को मिली हैं। BMC ने फिर से दोपहर 3.30 बजे फिर से हाईटाइड की चेतावनी दी है।

Cyclone Live Location

CLICK

NDRF की टीमें तैनात

मुंबई के अलावा रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पालघर और ठाणे में भी वैक्सीनेशन नहीं होगा। यहां भी कोरोना मरीज शिफ्ट किए गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पालघर और ठाणे में अलर्ट जारी किया है। मुंबई में NDRF की तीन टीमों को तैनात किया गया है और 5 टीमें अलर्ट पर हैं। 5 जगह अस्थाई शेल्टर होम बनाए गए हैं। शहर के दादर, वर्ली, लोअर परेल, माटुंगा और माहिम सहित मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में वर्ली सी फेस, शिवाजी पार्क, मरीन ड्राइव पर समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

मुंबई के समुद्र में 10-13 फीट ऊंची लहरें

Tauktae चक्रवाती तूफान के चलते सोमवार की भोर में 2.23 बजे समुद्र में हाई-टाईड के वक्त करीब 10.99 फीट, फिर सुबह 8.24 बजे लो-टाइड के वक्त 3.28 फीट ऊंची लहरे उठीं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 3.31 मिनट पर आने वाले हाई-टाइड के वक्त समुद्र में 13.26 फीट ऊंची और रात 9.37 मिनट पर होने वाले ले-टाइड के वक्त 6.79 फीट ऊंची लहरें उठने वाली हैं।

तूफान से जुड़े अपडेट्स…
  • रत्नागिरी जिले के सिविल अस्पताल में भारी बारिश के चलते पानी भर गया। इस जिले से अब तक 3,896 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
  • मुंबई के घाट स्टेशन और नित्यानंद नगर के बीच एक लोकल ट्रेन पर गिरा पेड़।
  • महाराष्ट्र में समुद्र तट से लगे जिलों से 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी आपदा व्यवस्थापन विभाग ने दी है।
  • मुंबई महानगर पालिका के मुताबिक सुबह 8.30 बजे तक कुलाबा में 17.4 मिमी, सांताक्रूज में 11.9 मिमी बारिश पिछले 24 घंटे में(रविवार सुबह 8.30 बसे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक) दर्ज हुई।
  • BMC ने फील्ड कोविड सेंटरों के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में पहुंचा दिया है।
  • स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंटर अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के तीन तटीय जिलों में 6,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
  • रत्नागिरी में 3,896, सिंधुदुर्ग में 144 और रायगढ़ में 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। मुंबई, रायगढ़, अलीबाग, रत्नागिरी और पालघर जिलों की सभी नौकाएं समुद्र से लौट आई हैं।
  • तूफान के महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट से टकराने के बाद वहां 40 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। 3 स्कूल पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।
  • जलगांव में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई।
  • मुंबई से वसई-विरार के कई इलाकों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
  • पुणे के भोरगिरी और भिवेगांव में 70 घरों को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *