श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के खानमोह इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों अल-बद्र आतंकी संगठन के सदस्य थे। इसकी जानकारी कश्मीर के IGP विजय कुमार ने दी। पुलिस और सुरक्षाबल की टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं। इससे पहले सोमवार सुबह इलाके में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली। इसके बाद सुरक्षाबल के जवान आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
Two terrorists killed in the encounter were from Al-Badr terror outfit: IGP Kashmir Vijay Kumar told ANI pic.twitter.com/kBhkmmvwUJ
— ANI (@ANI) May 17, 2021
