Headlines

दवाओं के अभाव में नहीं होगा कोई परेशान, डोटासरा चेरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया बीड़ा

डोटासरा चेरिटेबल ट्रस्ट Dotasara Charitable Trust

सीकर: कोरोनाकाल में दवाओं के अभाव में कोई मरीज परेशान नहीं होगा। इस मिशन को हाथ में लेकर अब डोटासरा चेरिटेबल ट्रस्ट ने दवा वितरण का बीड़ा भी उठाया है। पहले चरण में रविवार को लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय को ट्रस्ट सचिव अभिलाष डोटासरा ने लगभग चार लाख रुपए की लागत से 1500 मेडिकल की किट दी है।

ट्रस्ट द्वारा दवाई का वितरण

इन दवाओं का वितरण गांव-ढाणियों में आईसोलेट मरीजों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि और भी दवाओं की आवश्यकता हुई तो  उपलब्ध कराएगा। मेडिकल किट में खांसी, बुखार के अलावा विटामिन की दवाएं भी दी गई। एक किट पर लगभग 200 से 250 रुपए का खर्चा आया है। इससे पहले ट्रस्ट की ओर से जाजोद कोविड सेंटर के लिए दो लाख रुपए से 20 बेड दिए थे। इसके बाद लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक का जाजोद में कोविड सेंटर शुरू हो सका।

इस दौरान सोशल डिस्टेंस के आधार हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट सचिव अभिलाष डोटासरा ने कहा कि मानवता को संबल देने की मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गांवों में मरीजों को चिन्हित करने और दवाएं बांटने के लिए ट्रस्ट के वॉलिटियर्स की सूची भी प्रशासन को दी गई है।

इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. कुलराज मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. शीशराम चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक श्रवण कुमार, महादेव रणवां, फूलचंद थाकन, मुकेश डोटासरा, राजेश एसआई, सीएचसी प्रभारी, सुशील चेजारा आदि मौजूद रहे।

इसलिए शुरू की कवायद

ट्रस्ट सचिव अभिलाष डोटासरा ने बताया कि गांवों में जागरुकता की कमी की वजह से कई लोग कोरोना जांच नहीं कराते हैं। इससे बीमारी भयावह रुप भी ले लेती है। ऐसे में हमारा मकसद है कि संक्रमण को पहले स्तर पर हराया जाए।

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह कवायद शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार की ओर से भी अच्छे कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे कठिन दौर में सामाजिक दायित्वों के लिए संस्थान ने यह बीड़ा उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *