Headlines

covid-19: जयपुर में Mega Lockdown की तैयारी

Hawa Mahal 940x671 1

जयपुर: जयपुर जिले में पहले से अधिक सख्ती हो सकती है। जयपुर में कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके संकेत कल रात हुई समीक्षा बैठक में ही दे दिए थे। जयपुर जिले में 24% से ज्यादा एक्टिव केस होने से यह कदम उठाया जा सकता है।

जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट नई पाबंदियों पर जल्द आदेश जारी कर सकते हैं। जयपुर शहर में और जिले में संक्रमण वाले इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाकर आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने जयपुर के लिए अलग से रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए थे। उसी पर आज दिनभर कवायद में अफसर जुटे हुए है। कोरोना एक्टिव मरीजों में से 51 हजार जयपुर जिले में है। इस रफ्तार पर काबू पाने के लिए यहां के लिए अलग से एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर आवाजाही रोकी जाएगी। 4 से ज्यादा मरीज मिलने पर उस इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर आवाजाही रोक दी जाती है। अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाई जाएगी। शहर के साथ जिले के कस्बों में भी अब इसी रणनीति से काम करके पाबंदियों को बढ़ाया जाएगा। सब्जी मंडियों, दुकानों पर भीड़ मिलने पर सख्ती होगी। अब इन पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *