Headlines

ग्रेनेड हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से मिले CM Himanta

CM Himanta

डिगबोई : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta) ग्रेनेड ब्लास्ट में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने परिजनों को 5 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ब्लास्ट वाली जगह का दौरा भी किया।

दरअसल, असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई स्थित ऑयल टाउनशिप में शुक्रवार को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था। इस हमले में सुरजीत तालुकदार और संजीव सिंह की मौत हो गई। वहीं, कुछ अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। शनिवार को सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta) ने सुरजीत और संजीव के परिजनों से मुलाकात की।

किसी भी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

हमले के एक दिन बीत जाने के बाद भी अब तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से फोन पर बात की थी। सीएम ने असम पुलिस को हमले को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

ULFA-I ने संघर्षविराम की घोषणा की

वहीं, प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (ULFA-I) ने शनिवार को अगले तीन महीनों के लिए एकतरफा संघर्षविराम की घोषणा कर दी है। संगठन की तरफ परेश बरुआ उर्फ परेश असोम ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कोरोना की वजह से ULFA-I ने अगले तीन महीनों तक अपने सभी ऑपरेशन को रोक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *