नई दिल्लीः इस महामारी के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की उपस्थिति पहले से ज्यादा बढ़ गई है। संक्रमण का डर और थियेटरों पर लगी पाबंदियों ने ओटीटी ने दर्शको के लिए मनोरंजन को बढ़ावा दिया है। कुछ समय में अमेजन प्राइम, जी5, नेटफ्लिक्स (Netflix) जैसे कई प्लेटफॉर्म उभरकर सामने आए हैं। दर्शको को न्यू कंटेंट समय समय पर उपलब्ध करा कर उन्हें अपनी और आकर्षित किया है। समय की नजाकत को भांपते हुए मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma), जिनकी जल्द ही फिल्म ‘डी कंपनी’ (D Company) भी रिलीज होने वाली है, वे एक ओटीटी प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं। जिसका नाम है “स्पार्क ओटीटी (Spark OTT)”।
राम गोपाल वर्मा से जब पूछा गया कि, उन्होंने खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म क्यों लॉन्च किया है। तो डायरेक्टर ने कहा कि वे जिस जॉनर की फिल्में बनाना पसंद करते हैं। उसे बिना किसी रुकावट के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लांच किया हैं।
इस प्लेटफॉर्म में बाकी ओटीटी की तरह टीवी शोज, फिल्में, शॉर्ट सीरीज, वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। खास बात यह है कि राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म ‘डी कंपनी’ (D Company) उनके इसी प्लेटफॉर्म पर ही स्ट्रीम होगी। डायरेक्टर की कई फिल्मों की तरह, इस फिल्म में भी अंडरवर्ल्ड की कहानी को दिखाया गया है। जब राम गोपाल से फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गैंग मैंबर्स की असली स्टोरी है।’ फिल्म में 1980 से 1982 के बीच दाऊद की जिंदगी में घटी असली घटनाओं को दिखाया गया है।
