नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का शुक्रवार शाम पंजाब के मोहाली में निधन हो गया। संधू ने कुछ दिन पहले कोरोना वायरस के लिए टेस्ट कराया था जिसमे वे पॉजिटिव पाए गए और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा था।
फोर्टिस अस्पताल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभय सिंह संधू की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई थी। अभय सिंह संधू भगत सिंह के छोटे भाई सरदार कुलबीर सिंह के बेटे थे।
सीएम अमरिंदर सिंह ने जताया शोक
Saddened to know about the demise of Abhay Singh Sandhu Ji, nephew of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh Ji who passed away after a long illness. My heartfelt condolences to his family. We will bear the expenditure incurred on his treatment. May Waheguru grant him eternal peace. pic.twitter.com/hVtcsKhOie
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) May 14, 2021
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अभय सिंह संधू के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के भतीजे अभय सिंह संधू जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं, जिनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। हम उसके इलाज पर होने वाले खर्च को वहन करेंगे। वाहेगुरु उसे शाश्वत शांति प्रदान करे।
पंजाब कांग्रेस ने भी अभय सिंह संधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, हम शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के भतीजे अभय सिंह संधू जी के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । उन्हें हमेशा एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा और शहीद भगत सिंह जी की विचारधारा को दुनिया भर में फैलाने के लिए भी ।
