Headlines

ईश्वर करें ऐसे ही कोरोना के केस घटते चले जाएं

impact voice news

जयपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर आज का दिन थोड़ा राहत देने वाला है। पिछले 24 घंटों में 14,289 संक्रमित मिले। जयपुर में भी चार हजार से सीधे घटकर संख्या 2823 पर आ गई। रिकवर की दर भी ठीक रही और 13,270 लोग कोरोना को मात दे सकुशल अपने घर पहुंचे, पर मौतों का आंकड़ा आज भी 155 बना रहा। इन सबके बावजूद भगवान से ये ही प्रार्थना है कि कोरोना केस यूं ही घटते रहे।

कोरोना संक्रमण में पिक पर चल रहे जोधपुर व उदयपुर की स्थिति भी आंकड़ो के अनुसार काफी सुधरी हैं,लेकिन अलवर के हाल बेहाल हैं। भरतपुर में भी मामूली सुधार हुआ है। चिकित्सा विभाग से कोरोना के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोटा में 773, जोधपुर में 708, सीकर में 674, उदयपुर में 688, भरतपुर में 575, झुंझुनूं में 574 व जैसलमेर में 496 मामले कोरोना के सामने आए। अन्य जिलों की संख्या 500 के नीचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *