Headlines

Ajab Gajab: जयपुर में गुड़ की सड़क

Ajab gajab जयपुर में गुड़

जयपुर: डामर,सीमेंट, प्लास्टिक के अपशिष्ट आदि की सड़कें आपने देखी या नाम सुना होगा पर गुड़ की सड़क का कहीं नाम नहीं सुना होगा। देश मे पहलीबार जयपुर में गुड़ की सड़क नजर आई।

हुआ यूं कि बुधवार दोपहर को गुड़ के सिरे से भरा एक ट्रक मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास पलट गया जिसके कारण ट्रक का सारा गुड़ सड़क पर बह गया और देखने वाले को गुड़ की सड़क नजर आई।

सड़क पर लंबी दूरी तक गुड़ का दरिया बन जाने के कारण गोपालपुरा बाईपास तथा न्यू सांगानेर रोड का यातायात भी प्रभावित हुआ। गुड़ को सड़क से हटाने के जतन में प्रशासन जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *