Headlines

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटा,मची तबाही

उत्तराखंड uttrakhand cloud burst

देहरादून: उत्तराखंड के देवप्रयाग के ऊपरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मूसलाधार बारिश के बाद बादल फट गया। बादल फटने से क्षेत्र में गदेरा उफान पर आ गया जिससे कई भवनों को नुकसान हुआ है। आईटीआई का भवन भी ध्वस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटा। जिससे शांता गदेरा उफान पर आ गया। मलबा आने से देवप्रयाग मुख्य बाजार में भी दस दुकानों को नुकसान हुआ है

इससे संगम बाजार का रास्ता भी बंद हो गया है। जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं है। उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू के कारण इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद थी, लेकिन फिर भी टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर हुई बारिश-बर्फबारी

चमोली जनपद में इन दिनों दोपहर बाद रोज बारिश और बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को भी बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश, बर्फबारी से जिले में मौसम ठंडक भरा हो गया है। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, उर्गम, निजमूला घाटी में भी बारिश का दौर जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *