Headlines

ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा से गोवा में 26 मरीजों की जान गई

oxygen cylinder

पणजी। गोवा में आज तड़के 2 बजे से 6 बजे के बीच कम से 26 मरीजों की जान महज इसलिए चली गई क्योंकि ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा आ गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए।

कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन कई मरीजों के लिए बेहद अहम साबित हुई है और सप्लाई बाधित होने से कई मरीजों की जान तक चली गई. दिल्ली और उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि कई अन्य जगहों राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से मरीजों की जान जा रही है।

गोवा में करीब 50 मौतें हो चुकी हैं. गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल में सबसे ज्यादा 20 से 30 के आसपास मौतें हुई हैं। आज वहां 26 मौतें हुईं।
घटना पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि अभी ऐसा प्रतीत नहीं होता कि यह घटना अगर डॉक्टरों की लापरवाही या देरी की वजह से हुई है।

जिला प्रशासन ने कल रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की सूचना दी थी और तत्काल मुहैया कराने के लिए एसओएस के जरिए सूचना दी थी.ई बाधित होने के कारण ऐसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *