Headlines

CM Gehlot : सभी कोरोना के खिलाफ संघर्ष में एकजुट हो

All Party Meeting-rajasthan cm ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेे राजनेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि वे अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुट हों। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं का धर्म है और आज इसे निभाने का समय है।

समाज के सभी वर्ग इस संकटकाल में यथासंभव मदद कर रहे हैं। राजनेताओं का भी यह दायित्व है कि महामारी के दौर में एक-दूसरे का संबल बनें और इस जंग को जीतने के लिए लोगों को प्रेरित करें। गहलोत मंगलवार को वीडियो कॉन्फें्रेस के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के विषय पर सर्वदलीय संवाद कर रहे थे।

दूसरी लहर बहुत घातक, सकारात्मक प्रयास जरूरी

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत अधिक घातक रूप लेकर आई है और इसका प्रसार सरकारों की तैयारियों से कई गुना तेज गति से बढ़ रहा है। इस संक्रमण को रोकना ही सर्वाधिक जरूरी काम हैै, जिसमें राजनैतिक कार्यकताओं और नेताओं की बड़ी भूमिका हो सकती है। आम लोगों को रोग की गंभीरता के प्रति जागरूक करने, इससे बचाव करने तथा पीडि़त होने की स्थिति में उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करने के लिए राजनैतिक दलों को सकारात्मक प्रयास करने चाहिएं।

आलोचना को भी सरकार गंभीरता से ले रही हैं

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट से जूझने सहित जनहित में राजनेताओं तथा आमजन द्वारा की गई शिकायत और सुझावों को राज्य सरकार गंभीरता से लेती है। हम ऐसी शिकायतों को आलोचना के रूप में नहीं लेते, क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार के प्रयासों में रही कमी पर ध्यान आकर्षित करने से किसी बीमार को आवश्यक सुविधा मिल सकेगी तथा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ ही होगा। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स, सरकार और अधिकारियों द्वारा कोरोना से लडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करने पर राजनेताओं का आभार भी व्यक्त किया।

All Party Meeting --1-rajasthan cm ashok gehlot

भाजपा नेताओं से सहयोग मांगा

गहलोत ने प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति का कोटा बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार से की जा रही मांग पर सभी राजनैतिक दलों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित सभी पार्टियों के नेता केन्द्र सरकार से अपील करें कि राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बड़ी संख्या के दृष्टिगत मेडिकल ऑक्सीजन, अन्य संसाधनों तथा उपकरणों की अधिकाधिक पूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां प्रदेश में सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग को भी पुरजोर ढ़ंग से केन्द्र के समक्ष रखें।

‘प्रीवेन्टिव अप्रोच’ पर काम करें-जोशी

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने महामारी से मुकाबले के लिए ‘क्यूरेटिव अप्रोचÓ के साथ-साथ ‘प्रीवेन्टिव अप्रोचÓ पर काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर काम राज्य सरकार को करना होता है, लेकिन संसाधनों के समुचित प्रबंधन और संतुलित वितरण में केन्द्र सरकार की अहम भूमिका है।

वैचारिक मतभेद भुलाकर काम करना होगा-डॉ.रघु शर्मा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी भयावह रूप से सामने आई है और संसाधनों पर अत्यधिक दबाव है। ऐसे में, आपसी वैचारिक मतभेदों को भुलाकर जीवन की रक्षा के लिए सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करना होगा तथा प्रदेश हित में केन्द्र सरकार सहित हरसंभव स्रोतों से संसाधनों को जुटाने में मदद करनी होगी।

सभी दलों ने दिलाया सहयोग का भरोसा

बैठक में सभी राजनैतिक दलों ने एक स्वर में कहा कि संकट की इस घड़ी में वे राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हैं। अपने-अपने संगठनों के माध्यम से वे महामारी से बचाव के उपायों, उपचार की सुविधाओं के बारे में जागरूकता के प्रसार तथा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को अधिक गति देने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन बढ़ाने, ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने के लिए अधिक सतर्कता बरतने सहित कोविड अनुशासन के बारे में अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

रचनात्मक सहयोग देंगे- कटारिया

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि सभी राजनैतिक दल राज्य सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दवाओं की आपूर्ति तथा मरीजों को प्रारंभिक राहत देने के लिए सीएचसी और पीएचएसी स्तर तक व्यवस्था मजबूत करने जैसे सुझाव दिए।

ये भी रहे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक रामप्रसाद, माकपा के विधायक बलवान पूनिया, रालोद के विधायक पुखराज गर्ग, निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ एवं संयम लोढा, पूर्व विधायक अमराराम, आम आदमी पार्टी के रामपाल जाट, सीपीआई के नरेन्द्र आचार्य, डीके छंगाणी एवं श्रीमती सुमित्रा चौपड़ा आदि ने भी अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *