Rajasthan Corona Update
जयपुर। कोरोना की चल रही इस दूसरी लहर के बीच पूरे प्रदेश में तो संक्रमितों की संख्या 16080(Rajasthan Corona Update) थोड़ी घटी है पर जयपुर में कल से अधिक 3613 मामले आने से लोगों को चिंता में डाल दिया।
इसी तरह जैसलमेर में 860, भरतपुर में 688, गंगानगर में 508 हॉट पर है पहले इन जिलों में इतने मामले नहीं थे। संक्रमितों की संख्या कम होने के बावजूद आज 169 मृतकों की संख्या रही,जबकि स्वस्थ हो घर पहुंचने वालों की संख्या 13198 रही।
उदयपुर में भी संक्रमण के मामले एकाएक फिर बढ़ गए है। उदयपुर में 1506, जोधपुर में 1303, कोटा में 740, अलवर में 705, अजमेर में 505 तथा सीकर में 478 कोरोना संक्रमित पिछले 24 घंटे में सामने आए।


