Headlines

Covishield : ब्रिटेन जा रही “वैक्सीन”, अब होगी भारत में इस्तेमाल

Covishield Vaccine: "Vaccine" going to Britain, now to be used in India

नई दिल्ली: ब्रिटेन को दी जाने वाली ‘कोविशिल्ड’ वैक्सीन(Covishield Vaccine) की 50 लाख डोज का इस्तेमाल अब भारत में ही किया जाएगा। ये वैक्सीन देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इन वैक्सीन डोज को पहले सीरम इंस्टीट्यूट के द्वारा ब्रिटेन भेजा जाना था।

केंद्र से उस वक़्त फैसला आया 

सरकार का इन डोज को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित करने का यह फैसला उस वक़्त आया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में डायरेक्टर (Government & Regulatory Affairs) प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इसके लिए अनुमति मांगी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ने 23 मार्च को मंत्रालय से कोविशील्ड(Covishield Vaccine) की 50 लाख खुराक की आपूर्ति ब्रिटेन भेजने की अनुमति मांगी थी। सीरम इंस्टीट्यूट ने इस संबंध में एस्ट्राजेनेका के साथ एक समझौते का हवाला दिया और भारत को भरोसा दिया था कि इस आपूर्ति से टीकाकरण अभियान प्रभावित नहीं होगा।

केंद्र ने राज्यों से तुरंत वैक्सीन खरीदने का किया अनुरोध

मंत्रालय ने राज्य सरकार से कंपनी से संपर्क करने और वैक्सीन खरीद को तुरंत शुरू करने के लिए कहा है। कुछ राज्यों को 3,50,000 वैक्सीन खुराकें आवंटित की गई हैं। अन्य को 1-1 लाख खुराकें मिली हैं और दो अन्य को 50-50 हजार खुराकें मिली हैं। इन टीकों पर कोविशील्ड नहीं बल्कि ‘कोविड-19 वैक्सीन एस्ट्राजेनेका’ का लेबल लगाया गया है।

भारत में अब रोज कोरोना के चार लाख से ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 करोड़ 18 लाख हो गए, जबकि 24 घंटे के भीतर चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2 लाख 38 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *