Headlines

PM Modi के फोन कॉल को लेकर ट्वीटर वॉर

War on Twitter for PM Modi's phone call हेमंत सोरेन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi)के फोन कॉल को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने भी ट्वीट किया है।
इस ट्वीट में रेड्डी ने कहा, प्रिय हेमंत सोरेन, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन एक भाई के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारे बीच चाहे जितने मतभेद हों, इस स्तर की राजनीति से हमारा राष्ट्र केवल कमजोर ही होगा।

मुख्यमंत्री ने लिखा, कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में ये वक्त उंगली उठाने का नहीं है, बल्कि साथ आकर हमारे प्रधानमंत्री के हाथों को मज़बूती देने का है, ताकि इस महामारी से प्रभावी ढंग से लड़ा जा सके।

 

दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi)ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को फोन किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया था, ‘‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।’’

BJP नेताओं ने भी जताया विरोध

सोरेन के इस ट्वीट के बाद कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता सोरेन के विरोध में उतर आए। इन्होंने सोशल मीडिया पर सोरेन को नसीहत देनी शुरू कर दी। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा, ‘कृपया संवैधानिक पदों की गरिमा को इस निम्न स्तर तक न ले जाएं। महामारी के इस कठिन समय में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम एक टीम इंडिया हैं।

असम के मंत्री ने सोरेन से कहा

असम बीजेपी के नेता हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन का ट्वीट सामान्य शिष्टाचार के खिलाफ है और लोगों की परेशानियों का मजाक उड़ाने जैसा है क्योंकि प्रधानमंत्री ने उनका हाल चाल के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने पद की गरिमा को धूमिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *