Headlines

दिल्ली मर्डर केस में रेसलर सुशील कुमार का नाम सामने आया

Wrestler Sushil Kumar's name surfaced in Delhi murder case impact voice news

दिल्ली: ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार का नाम एक मर्डर केस में सामने आ रहा है। जिसको लेकर पुलिस की टीम ने उनके घर रेड मारी। दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक 23 साल के पहलवान की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर रेड की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक टीम सुशील कुमार के घर पहुंची थी लेकिन वो वहां नहीं मिल। जिसके बाद अब पुलिस कई टीमें गठित कर उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने बताया इस वक्त हम ये जानने की कोशिश में जुटे हैं कि मामले में सुशील कुमार का क्या हाथ है।

इलाज के दौरान हुई 23 साल के पहलवान की मौत

दरअसल, दिल्ली पुलिस को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झगड़े की खबर मिली थी। झगड़े में घायल होने वाले पहलवान को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद हालत बिगड़ते देख उसे ट्रॉमा सेंटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान सागर कुमार नाम से की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि सागर को बहुत पीटा गया इस वजह से उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके दो दोस्तों को भी स्टेडियम के बाहर पीटा गया। वहीं, अब पूरे मामले में ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार की भूमिका की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि अभी इस पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *