Headlines

Rahul Gandhi : देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत

सूरत राहुल गांधी की 9 को मानगढ़ धाम यात्रा, रंधावा, डोटासरा लेंगे उदयपुर में तैयारी बैठक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन (complete lockdown) लगाने की मांग की है। राहुल गांधी का ट्वीट ऐसे समय आया है जब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इस समय कोरोना से निपटने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र उपाय है और सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।” उन्होंने आगे लिखा, “समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देकर पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए ताकि लोगों की जिंदगियां समय रहते बचाई जा सके।” राहुल गांधी इससे पहले भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को अपने सुझाव देते आए हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि लॉकडाउन सिर्फ कोरोना संक्रमण को कुछ समय के लिए रोकने में मदद करता है, उसे पूरी तरह खत्म नहीं करता। हालांकि, इसबार उन्होंने खुद आगे बढ़कर पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *