नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind kejriwal) ने दिल्लीवासियों को फ्री राशन और आर्थिक मदद देने का एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीने तक फ्री राशन और ऑटो-रिक्शा चालकों को आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही है।
कोरोना लॉकडाउन के कारण गरीब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस वक्त उनकी सहायता करने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली में रहने वाले 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने तक मुफ्त राशन देगी। pic.twitter.com/lBcBQrRbmT
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 4, 2021
मुख्यमंत्री केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा, “दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने मुफ्त में राशन दिया जाएगा, दिल्ली में लगभग 72 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा। दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके।”
ऑटो और टैक्सी चालक दिल्ली की परिवहन व्यवस्था का अभिन्न अंग है। लॉकडाउन के दौरान ऑटो और टैक्सी चालकों की रोज़ी रोटी पर बुरा असर पड़ता है। पिछले साल की तरह इस बार भी हमने दिल्ली के ऑटो और टैक्सी चालकों को ₹5 हजार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। pic.twitter.com/a0mUnYjR5B
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 4, 2021
सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा यह राजनीति का नहीं, इंसानियत का समय है। इस कठिन दौर में मेरी सभी से अपील है कि एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।
यह राजनीति का नहीं, इंसानियत का समय है। इस कठिन दौर में मेरी सभी से अपील है कि एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं। pic.twitter.com/4SBQxYOvyJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 4, 2021
दिल्ली में कल कोविड से रिकॉर्ड 448 मौत
राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। संक्रमण दर 29.56 प्रतिशत दर्ज की गई. यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है। देश में अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है इन 2 करोड़ लोगों में से 1.66 करोड़ से अधिक कोरना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।
।
