Headlines

डॉ. जोशी ने कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन का दोषी मानते हुए कटवाया चालान

mahesh joshi e1620026820424
  • मुख्य सचेतक जोशी ने पेश किया अनूठा उदाहरण

जयपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने अनूठा उदाहरण पेश किया। जोशी ने कुछ अखबारों में एक शादी समारोह में बिना मास्क छपी तस्वीर के बाद स्वयं को कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन का दोषी मानते हुए 500 रूपये का चालान कटवाया।

डॉ जोशी ने बाकायदा नगर निगम के सिविल लाइन जोन में राशि जमा करवाकर रसीद ली। डॉ. जोशी ने इसे सकारात्मक और गंभीरता से लेते इस ओर ध्यान दिलाने पर अखबारों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. जोशी ने कहा कि वह भविष्य में ध्यान रखेंगे कि किसी भी सरकारी गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं हो।

हालांकि पूरे शादी समारोह के दौरान डॉ॰ जोशी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। फोटोग्राफर के आग्रह पर दुल्हे के साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए डॉ. जोशी ने मास्क हटाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *