Headlines

राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट LIVE: सहाड़ा व सुजानगढ़ में कांग्रेस और राजसमंद में बीजेपी जीती

vote counting

जयपुर :राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर मतगणना के परिणाम आ गए हैं। सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री देवी, सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल और राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है। तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों को पार्टी ने टिकट दिया था, तीनों ने जीत दर्ज की। यानी सहानुभूति की लहर ने सबकी नैया पार लगा दी। ऐसा इसलिए भी जीत दर्ज करने वाले तीनों विधायक पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि तीनों सीटों के नतीजे कुछ भी रहे। जीतने वाले तीनों प्रत्याशी जश्न न मनाएं, कोविड का ध्यान रखें।

LIVE अपडेट्स…

  • राजसमंद: भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबले के बीच भाजपा की जीत
  • सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस की बड़ी लीड, जीत तय

 

  • सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल जीत गए हैं। सीएम ने उनको बधाई दे दी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी उनकी जीत का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
  • 28वें राउंड में कांग्रेस को 34501 वोट से आगे है। कांग्रेस को 75671, भाजपा को 41170 और आरएलपी को 31133 वोट मिले। 27वें राउंड में कांग्रेस को 38670 वोट से आगे है। कांग्रेस के मेघवाल को 70985,भाजपा को 38670 और आरएलपी को 2950 वोट मिले हैं।
  • सहाड़ा में 28 राउंड की काउंटिंग हो गई है। यहां कांग्रेस की गायत्री देवी ने 42099 वोट के अंतर से भाजपा को हराया है। गायत्री देवी को 81,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के डॉ. रतन लाल जाट को 39,052 वोट ही मिले। वहीं, आरएलपी के बद्रीलाल जाट को 12,175 वोट मिले। यहां नोटा में 4074 वोट पड़े।
  • 25 राउंड की फाइनल काउंटिंग के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 5165 वोट से जीतीं। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 68966, जबकि दीप्ति को 74131 वोट मिले हैं।
  • सुजानगढ़ में 21वें राउंड में कांग्रेस 24010 वोट से आगे है। यहां कांग्रेस को 52984, भाजपा को 28974 और कांग्रेस को 26369 वोट मिले हैं। सुजानगढ़ में 12 राउंड के बाद कांग्रेस 13878 वोटों से आगे। यहां कांग्रेस को 30113 जबकि दूसरे नंबर पर आरएलपी को 16235 और तीसरे नंबर की बीजेपी को 15784 वोट मिले।
  • 24 राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 5122 वोट से आगे हैं। उनकी जीत तय है।
  • 22 राउंड के बाद दीप्ति माहेश्वरी 3735 वोट से आगे। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 63045 और दीप्ति को 66780 वोट मिले। अब 3 राउंड की मतगणना शेष।
  • सहाड़ा में 14 राउंड के बाद कांग्रेस की गायत्री देवी 19985 वोट से आगे। यहां उन्हें 41536 वोट मिले जबकि भाजपा के डॉ. रतन लाल जाट को 21551 और आरएलपी के बद्रीलाल जाट को 5954 वोट मिले।
  • सुजानगढ़ में 12 राउंड के बाद कांग्रेस 13878 वोटों से आगे। यहां कांग्रेस को 30113 जबकि दूसरे नंबर पर आरएलपी को 16235 और तीसरे नंबर की बीजेपी को 15784 वोट मिले।
  • राजसमंद में 16वें राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1772 वोट से आगे। तनसुख बोहरा कांग्रेस को 47306 जबकि दीप्ति माहेश्वरी को 49078 वोट मिले।
  • राजसमंद में 15 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां दीप्ति माहेश्वरी की बढ़त बरकरार है। वह 1696 वोट से आगे हैं। अब यहां 10 राउंड की मतगणना बाकी है। यहां अब तक 64% मतगणना पूरी हो चुकी है।
  • राजसमंद में 14वें राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 2185 वोट से आगे। तनसुख बोहरा कांग्रेस को 41907 वोट मिले, जबकि दीप्ति को 44092 वोट मिले।
  • सहाड़ा में 10वें राउंड में कांग्रेस की गायत्री देवी 13781 वोट से आगे हैं। उन्हें 29710 वोट मिले, जबकि भाजपा के डॉ. रतन लाल जाट को 15929 और आरएलपी बद्रीलाल जाट को 3396 वोट मिले हैं
  • राजसमंद में 12 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1859 वोट से आगे। तनसुख बोहरा कांग्रेस को 36776 और दीप्ति माहेश्वरी को 38635 वोट मिले।
  • राजसमंद में 11 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 2502 वोट से आगे। कांग्रेस को 33678 वोट मिले जबकि बीजेपी को 36180 वोट मिले।
  • सुजानगढ़ में 6वें राउंड में कांग्रेस के मनोज मेघवाल ने 4222 वोट की बढ़त बना ली है। यहां कांग्रेस को 14852, आरएलपी को 10630 और तीसरे नंबर पर रही बीजेपी को 8979 वोट मिले हैं। सुजानगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। वे मतगणना में नहीं आए हैं।
  • सुजानगढ़ में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के मनोज मेघवाल 3467 वोट से आगे हैं। उन्हें 7324 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर आरएलपी है। आरएपली को 5614 वोट मिले है। जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा को महज 3857 वोट मिले हैं।
  • राजसमंद में 6 राउंड के बाद बीजेपी 1550 वोट से आगे है। बीजेपी प्रत्याशी दीप्ति को 19947 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 18397 वोट मिले हैं।
  • राजसमंद में 5 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 715 वोट से आगे। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को मिले 15502 जबकि दीप्ति को 16217 वोट मिले हैं। यहां कड़ी टक्कर चल रही है।
  • सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल 2811 वोटों से आगे। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया मूल रूप से चूरू के ही रहने वाले हैं। ऐसे में अगर भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा।
  • राजसमंद में बीजेपी को बढ़त। 2896 वोटों से बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी ने बनाई लीड। दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 7724 और भाजपा को 4828 वोट मिले।
  • सहाड़ा में भी कांग्रेस आगे। कांग्रेस की गायत्री देवी को 2685 वोट मिले। जबिक भाजपा के रतनलाल को 1686 वोट मिले।
  • सुजानगढ़ में पहले राउंड में कांग्रेस 1133 वोटों से आगे है।

आयोग की ओर से मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। कोविड के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। इससे ईवीएम की संख्या भी बढ़ने के कारण इस बार अधिक राउंड में मतगणना की जानी है। ऐसे में परिणाम में भी हर मतगणना के मुकाबले थोड़ा समय अधिक लगेगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुजानगढ़ में 30, सहाड़ा में 28 और राजसमंद में 25 राउंड में मतगणना करवाई जाएगी।

विधानसभा उपचुनाव में टूटेगा 56 साल का रिकॉर्ड!
राजस्थान निर्वाचन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, प्रदेश में 1965 से लेकर अब तक हुए उपचुनावों में दिवंगत नेताओं के परिवार से टिकट देने पर कोई नहीं जीत पाया। उपचुनाव में अब तक किसी भी पार्टी को सहानुभूति कार्ड का फायदा नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *