Headlines

कोरोना से अकेले जयपुर में 54 मौतें,पूरे प्रदेश में 160 ,संक्रमितों की संख्या 17652

Combat the second wave

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बिगड़े हालातों को सुधरने के स्थान पर एक ही दिन में मौतों का आंकड़ा 160 पर पहुंच गया। शनिवार को प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 17652 आई। अकेले जयपुर में 3441 संक्रमित मिले हैं। इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि 11676 लोग स्वस्थ हो घर लौटे हैं। जयपुर में 54 कोरोना संक्रमितों की जान गई।

प्रदेश के अन्य जिलों पर नजर डाले तो जोधपुर में 1818 नए संक्रमित मिले तो 34 लोगों की जान गई। उदयपुर में 1192 नए संक्रमित मिले और 10 लोगों की जान गई। अलवर में 1060,बीकानेर 924 , सीकर में 875 ,कोटा में 711 और,भीलवाड़ा 535, अजमेर में 510 संक्रमित मिले।

जयपुर में सर्वाधिक लोगों की मौत
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में राजस्थान में रिकॉर्ड 160 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है। इनमें सबसे अधिक जयपुर में 54 लोगों की मौत हुई है, जबकि जोधपुर में 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जयपुर और जोधपुर ऐसे जिले है जहां मृतको कि संख्या सबसे ज्यादा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *