नोएडा में झुग्गियों में आग : सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, दो बच्चे जिंदा जले

0
762
  • आग में 500 आशियाने जलकर हुए खाक

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 63 में बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार की दोपहर को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। तेज हवा और ज्यादा तापमान से आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में 2 दो बच्चे भी जिंदा जल गए। बच्चों की उम्र 7 और 10 साल बताई जा रही है। आग से जली हुई झुग्गियों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बहलोलपुर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 1600 झुग्गियां हैं, जिसमें 6000 से ज्यादा लोग रहते हैं। ये लोग प्लास्टिक बीनने और सड़क किनारे दुकान लगाने जैसे काम करते हैं।

fire

बहलोलपुर में करीब 1600 झुग्गियों की बस्ती
रविवार की दोपहर एक झोपड़ी में सिलेंडर में विस्फोट के बाद आसपास की झुग्गियों में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और कई सिलेंडरों में धमाका हो गया। देखते ही देखते आग सैकड़ों झुग्गियों तक फैल गई। लोगों का आरोप है कि दमकल की गाडिय़ां सूचना देने के बाद करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं। तब तक करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थी।

noida fire

लोगों की आंखों के सामने उनकी गृहस्थी जली
आग लगने के बाद लोग अपनी गृहस्थी को बचाने की जद्दोजहद करते दिखे। कई लोग ऐसे भी थे जिनकी आंखों के सामने उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों में फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर गुस्सा भी है। लिहाजा, मौके पर नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राहत और बचाव जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here