Headlines

आपके लिए जरूरी खबर:कल से रहेगी बैंकों में दो दिन की हड़ताल

आपके लिए जरूरी खबर:कल से रहेगी बैंकों में दो दिन की हड़ताल

जयपुर : भारत सरकार संसद के वर्तमान सत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने के लिए लिए बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 ला रही है। इसी विधेयक के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशभर में सभी सार्वजनिक बैंक के 10 लाख कर्मचारी 16 व 17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यानी गुरुवार व शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। इस बार हड़ताल में बैंक के सहायक महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारी भी में शामिल हो रहे हैं जिससे एटीएम सेवा भी बाधित होंगी।

बैंक की तरफ से एटीएम में रुपए डालने का कार्य केवल बुधवार को किया जाएगा। ऐसे में जिस एटीएम में कैश खत्म हो जाएगी, वहां रिफिल शनिवार से पहले नहीं हो सकेगी। हड़ताल के कारण अंतरण लेनदेन, नकदी लेनदेन, मनी ट्रांसफर, समाशोधन जैसे कोई भी बैंकिंग कार्य नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *