Headlines

टोक्यो पैरालिंपिक: नोएडा के डीएम सुहास और प्रमोद भगत, कृष्णा नागर बैडमिंटन फाइनल में, गोल्ड के लिए खेलेंगे

टोक्यो पैरालिंपिक: नोएडा के डीएम सुहास और प्रमोद भगत, कृष्णा नागर बैडमिंटन फाइनल में, गोल्ड के लिए खेलेंगे

टोक्यो पैरालिंपिक: टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक खेल में आज भारत ने सुबह जीत के आगाज के साथ शानदार शुरुआत की है। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उम्मीदों के मुताबिक उम्दा प्रदर्शन करते हुए इन खेलों में हल्ला बोल दिया है। बैडमिंटन में एसएल-4 में नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने भी फाइनल में पहुंच कर भारत के लिए आज का दूसरा मेडल पक्का किया। इससे पहले प्रमोद भगत ने एसएल थ्री में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। इनके अलावा एसएच-6 कैटगिरी में भी कृष्णा नागर फाइनल में पहुंच सिल्वर मेडल पक्का किया।

प्रमोद ने सेमीफाइनल में जापान के फुजिहारा डाइसुके को 21-11, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं सुहास ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-15 से हराया। इसके साथ ही टोक्यो में भारत के 18 मेडल हो जाएंगे। सुहास नोएडा के DM हैं।

3 बजे गोल्ड के लिए भिड़ेंगे प्रमोद भगत
प्रमोद भगत गोल्ड मेडल के लिए बेथेल डेनियल के साथ भिड़ेंगे। बेथेल ने मनोज सरकार को सेमीफाइनल में 21-8, 21-10 से हराया। अब मनोज सरकार ब्रॉन्ज मेडल के लिए फुजिहारा डाइसुके के साथ भिड़ेंगे। दोनों मैच शाम को 3 बजे खेले जाएंगे।

सुहास फाइनल में रविवार को गोल्ड के लिए भिड़ेंगे
सुहास यतिराज एसएल-4 कैटगिरी में गोल्ड मेडल के लिए लिए मजूर लुकास से भिड़ेंगे। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। वहीं इसी कैटगिरी में ब्रॉन्ज मेडल के लिए तरुण ढिल्लो इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से भिड़ेंगे।

गोल्ड के लिए कृष्णा रविवार को भिड़ेंगे
कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स क्लास SH6 कैटेगरी के सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टन कूंब्स को हराकर देश के लिए कम से कम से सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *