टोक्यो पैरालिंपिक : भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने SL3 कैटेगरी के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हरा दिया। इसी SL3 कैटेगरी में मनोज सरकार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जापान के दाइसुके फॉजीहारा को 22-20, 21-13 से हराया। प्रमोद से पहले आज सुबह शूटिंग में एसएच-1 कैटेगिरी के 50 मीटर एयर पिस्टल में मनीष नरवाल ने गोल्ड और सिंहराज अधाना ने सिल्वर मेडल जीता।
पहली बार पैरालिंपिक में शामिल हुए बैडमिंटन खेल में भारतीय खिलाड़ियों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। प्रमोद के अलावा एसएल-4 में नोएडा के डीएम सुहास यथिराज और एसएच-6 कैटगिरी में भी कृष्णा नागर फाइनल में पहुंच कर मेडल पक्का कर चुके हैं। दोनों कल फाइनल मुक़ाबला खेलेंगे।
The #GoldRush continues for #IND at #Tokyo2020 #Paralympics!✨@PramodBhagat83 staying true to his World no.1 status wins #Gold ?in Men’s Singles SL3 #Badminton!#Praise4Para#indiaatparalympics #Cheer4India #UnitedByEmotion #StrongerTogether #Parabadminton #ParalympicsTokyo2020 pic.twitter.com/GvVnBa6SOW
— Paralympic India ?? #Cheer4India ? #Praise4Para (@ParalympicIndia) September 4, 2021
क्या होता है एसएल-3 कैटगिरी
SL3 कैटेगरी में बैडमिंटन खिलाड़ी स्टैंडिंग पॉजिशन में खेलते हैं। हालांकि, उनके एक या दोनों पैर में गंभीर कमजोरी होती है।
@manojsarkar07 wins #Bronze ?at #Tokyo2020 #Paralympics #Badminton Men’s Singles SL3! Double Podium Finish has become #India‘s thing at #TokyoParalympics!?✨? #Praise4Para #Parabadminton #UnitedByEmotion #StrongerTogether
Medal no.1️⃣7️⃣ for India at #ParalympicsTokyo2020 ?? pic.twitter.com/PKkdBMQo2z— Paralympic India ?? #Cheer4India ? #Praise4Para (@ParalympicIndia) September 4, 2021
अब कुल 17 मेडल भारत के नाम
इस तरह भारत के नाम अब कुल 17 मेडल हो गए हैं। चार गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
विप्र फाउंडेशन उड़ीसा ने प्रेषित की बधाई
विप्र फाउंडेशन परिवार उड़ीसा ने टोक्यो पैराओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को बधाई प्रेषित की है तथा कहा कि हमें गर्व है प्रमोद के साथ विप्र फाउंडेशन के व्यक्तिगत संबंध हैं। विप्र फाउंडेशन उड़ीसा प्रांत के महासचिव शरद शर्मा ने बताया कि भगत विप्र फाउंडेशन के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे हैं। प्रमोद भगत ने न केवल उड़ीसा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

