Headlines

WTC Final के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC Final) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है। साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की जानकारी BCCI ने ट्वीट कर दी।

भारतीय टीम इस मैच (WTC Final) में तीन पेसर और दो स्पिनरों के साथ खेलेगी। टीम में ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो रवींद्र जडेजा और आर अश्विन स्पिनर की भूमिका में होंगे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम के ओपनर होंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा उतरेंगे, कप्तान कोहली हमेशा की तरह इस बार भी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आएंगे।

तेज गेंदबाजों में मो. शमी और जसप्रीत बुमराह का प्लेइंग 11 में शामिल होना तय था। तीसरे पेसर के लिए ईशांत शर्मा और मो.सिराज के बीच टक्कर थी। टीम मैनेजमेंट फाइनल जैसे अहम मुकाबले को देखते हुए अनुभव को तरजीह दी और ईशांत को अंतिम 11 में शामिल किया।
टीम इंडिया:  विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा,ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मो.शमी।

इंग्लैंड दौरे के लिए ये है भारतीय टीम –

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा।

स्टैंड बाई खिलाड़ी- अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अरजान नागवासवाला और केएस भरत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *