नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड को देखते हुए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी। यह जर्सी मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से थोड़ा अलग है। इस बार टी-20 विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी।
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। अभी टीम इंडिया की टी-20 जर्सी नेवी ब्लू रंग की है। इसी तरह की जर्सी 1992 विश्व कप में टीम इंडिया ने पहनी थी। नई जर्सी भी नेवी ब्लू रंग की है। ये भी कुछ-कुछ 1992 विश्व कप की जर्सी की तरह मिलती-जुलती है।
