Headlines

ताईजु ने सिंधु को सेमीफाइनल में हराया, दोनों गेम सेट में दी शिकस्त

टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक में चीनी ताइपे की वर्ल्ड नंबर-1 ताईजु यिंग ने वर्ल्ड नंबर-7 पीवी सिंधु को 21-18, 21-12 से हरा दिया। पहले गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि दूसरे गेम में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। अब सिंधु रविवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगी।

सिंधु की राह में सबसे बड़ी टक्कर थी ताईजु

सिंधु ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहली बार एक ऐसी विपक्षी के खिलाफ उतरी थीं, जिनका हेड टु हेड रिकॉर्ड उनसे बेहतर है। ताईजु ने इसे अपने गेम से प्रूव भी किया। उन्होंने सिंधु को नेट प्ले, लंबी रैलियां और लाइन जजमेंट में शिकस्त दी।

ताईजु पहली बार ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहुंचीं

ताईजु पहली बार ओलिंपिक के फाइनल में पहुंची हैं। वहीं सिंधु पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 ब्रॉन्ज, 2 सिल्वर और एक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। सिंधु ने 2016 रियो ओलिंपिक में ताईजु को राउंड स्टेज में 21-13, 21-15 से हराया था। सिंधु रियो में फाइनल तक पहुंची थीं और स्पेन की कैरोलिना मरीन के हाथों हार गई थीं और तब उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *