नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के हेड राहुल द्रविड़ जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ छह मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम के कोच होंगे। उन्होंने 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान खिलाड़यों के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद भारतीय टीम के साथ उनका दूसरा दौरा होगा।
BCCI के अधिकारी ने बताया की राहुल द्रविड़ टीम का नेतृत्व करेंगे क्योंकि रवि शास्त्री, भरत अरुण और विक्रम राठौर की तिकड़ी टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में होगी।
टीम इंडिया के लिए अच्छा है की इंडियन कोचिंग स्टाफ पहले से ही यूके में मौजूद रहेगा युवा टीम को द्रविड़ द्वारा निर्देशित किया जायेगा क्योंकि वह पहले ही लगभग सभी भारत ‘ए’ खिलाडी के साथ काम कर चुके है।
2019 में एनसीए के प्रमुख के रूप में कार्य करने से पहले, द्रविड़ ने अंडर -19 टीम के साथ-साथ भारत ‘ए’ टीम में नए खिलाड़यों को मजबूती प्रधान करने का काम किया था। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी स्ट्रांग टीम बनाने की भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने 2015 में अंडर -19 और ‘ए’ टीम की कमान संभाली।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन महीने के अंत तक होने की उम्मीद है। यंग क्रिकेटर को तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना होगा। भारत-श्रीलंका के बीच तीन वनडे 13, 16, 19 जुलाई को खेले जाएंगे और टी20 मैच 22-27 जुलाई के बीच खेले जाने की उम्मीद है।
