Khel Ratna Award 2021 : राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा-मिताली राज को मिला खेल रत्न

Khel Ratna Award 2021 : राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा-मिताली राज को मिला खेल रत्न

नई दिल्ली: बीते चार सालों में खेल के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 (National Sports Awards) से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। कार्यक्रम में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित कर रहे हैं। 35 को अर्जुन अवार्ड और 10 को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित करेंगे।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न:

एथलीट खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोर्गोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
मनप्रीत सिंह हॉकी

Khel Ratna Award 2021 : राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा-मिताली राज को मिला खेल रत्न

 

अर्जुन अवॉर्ड :

एथलीट खेल
शिखर धवन क्रिकेट
अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
सिमरनजीत कौर मुक्केबाजी
भवानी देवी तलवारबाजी
मोनिका हॉकी
वंदना कटारिया हॉकी
अभिषेक वर्मा निशानेबाज
संदीप नरवाल कबड्डी
अंकिता रैना टेनिस
दीपक पुनिया कुश्ती
दिलप्रीत सिंह हॉकी
योगेश कथुनिया डिस्कस थ्रो
निषाद कुमार ऊंची कूद
प्रवीण कुमार ऊंची कूद
शरद कुमार ऊंची कूद
सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधाना निशानेबाज
हरविंदर सिंह तीरंदाजी
भाविना पटेल टेबल टेनिस
हरमनप्रीत सिंह हॉकी
रुपिंदर पाल सिंह हॉकी
सुरेंद्र कुमार हॉकी
अमित रोहिदास हॉकी
बिरेंद्र लाकरा हॉकी
सुमित हॉकी
नीलकांता शर्मा हॉकी
हार्दिक सिंह हॉकी
विवेकसागर प्रसाद हॉकी
गुरजंत सिंह हॉकी
मंदीप सिंह हॉकी
शमशेर सिंह हॉकी
ललित कुमार उपाध्याय हॉकी
वरुण कुमार हॉकी
सिमरनजीत सिंह हॉकी

द्रोणाचार्य अवॉर्ड: लाइफटाइम कैटेगरी

कोच खेल
टीपी ओसेफ एथलेटिक्स
सरकार तलवार क्रिकेट
सरपाल सिंह हॉकी
अशन कुमार कबड्डी
तपन कुमार पैनगढ़ी स्विमिंग

द्रोणाचार्य अवॉर्ड: रेगुलर कैटेगरी

कोच खेल
राधाकृष्ण नायर पी एथलेटिक्स
संध्या गुरुंग बॉक्सिंग
प्रितम सिवच हॉकी
जय प्रकाश नौटियाल पैरा शूटिंग
सुब्रहमनियन रमन टेबल टेनिस

 

बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर समारोह में नहीं होंगे शामिल

बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर की मां का देंहात हो चुका है। इस वजह से वो आज खेल पुरस्कारों के वितरण समारोह में भाग नहीं लेंगे। शुक्रवार की रात उनकी मां का निधन होने के बाद वो वापस घर लौट गए हैं। उन्होंने 2020 पैरालिंपिक में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उनका नाम उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल है, जिन्हें खेल रतन पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *