स्पोर्ट्स फन: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जितने मैच में कूल और मस्ती करते है। साथियो संग उतने ही मस्तमौला अंदाज के संग वो फैमिली लाइफ भी जीते है। IPL 2021 के स्थगित होने के बाद से वे अपने परिवार के पास रांची वाले घर में रह रहे हैं। धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ-साथ अपने पालतू जानवरों के साथ भी काफी समय बिता रहे हैं। धोनी भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हों। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैमिली की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करना नहीं भूलती हैं।
तेज रफ़्तार धोनी और चेतक का वीडियो
साक्षी धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तेज, मजबूत। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो घोड़ा और धोनी आपस में ही रेस कर रहे हैं। चेतक और धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CQBYaUqnx49/?utm_source=ig_web_copy_link
धोनी को जानवरों का बहुत शौक है
महेंद्र सिंह धोनी को जानवरों का बहुत शौक है और उनके रांची स्थित फार्महाउस में घोड़ों के साथ-साथ चार कुत्ते भी पाल रखे हैं। धोनी ने यह घोड़ा कुछ समय पहले ही मंगाया था। साक्षी और धोनी ने घोड़े का नाम चेतक रखा है।
