Headlines

Asian Cricket Council का ऐलान: Asia Cup 2021 हुआ स्थगित

Asia cup

नई दिल्ली :इस साल होने वाले एशिया कप को आधिकारिक रूप से 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और लॉजिस्टिक चुनौतियों को देखते हुए Asian Cricket Council को इस टूर्नामेंट के लिए स्थगित करना पड़ा है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल(Asian Cricket Council) ने अपने बयान में कहा, कोरोना वायरस के खतरे और प्रतिबंधों को देखते हुए एसीसी कार्यकारी बोर्ड ने एशिया कप 2021 को स्थगित करने का फैसला लिया है। एसीसी ने प्रतिभागियों और साझेदारों के साथ काम कर इस टूर्नामेंट को इसी साल कराने की हरसंभव कोशिश की थी।

 

परिषद ने आगे कहा, “व्यस्त एफटीपी के कारण इस साल इस टूर्नामेंट को कराने के लिए कोई विंडो उपलब्ध नहीं है। इस कारण बोर्ड को एशिया कप के इस सीजन को स्थगित करना पड़ा है। इस सीजन को अब 2023 में कराया जाएगा, क्योंकि 2022 में पहले से ही एशिया कप का आयोजन होना है। इसकी तारीख की पुष्टि भविष्य में की जाएगी।”

एशिया कप(Asia Cup) को पहले पिछले साल सितंबर में होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे उस समय स्थगित कर 2021 में कराने का फैसला किया गया था। एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में जून में होना था। भारत ने 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में रोहित शर्मा की कप्तानी में आखिरी बार एशिया कप जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *