जयपुर। युवा नेता रोहित जोशी ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा से मुलाकात कर vaccination से पहले रक्तदान करने वाले युवाओं को vaccination में प्राथमिकता देने की मांग की। रोहित जोशी ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा ।
ज्ञापन में युवाओं के हित में मांग रखते हुए कहा गया है कि वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान करने वाले युवाओं को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता मिलेगी तो उनका उत्साह वर्धन होगा। ज्ञापन में अलग से वैक्सीनेशन शिविर लगाने का आग्रह किया गया है।
रोहित जोशी खुद भी वैक्सीन से पहले रक्तदान कर चुके हैं। अभी हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 200 यूनिट ब्लड एकत्र किया है। रोहित जोशी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के पुत्र है।
यह भी देखे : Blood Donation Camp : उत्साह के साथ युवाओं ने किया रक्तदान
