वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, बाजारों का समय भी बढ़ेगा

जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ जाने तथा एक्टिव केसों का आंकड़ा सात हजार के आसपास आ जाने के बाद सरकार बाजार और व्यसाय को सुचारू गति प्रदान करने पर विचार कर ही है। वीकेंड कर्फ्यू को हटाया जाना तय है यानी अब सातों दिन बाजार खुल सकेंगे। दूसरा बाजारों का समय भी अब चार बजे तक के स्थान पर 7 बजे तक किया जा सकता है हालांकि व्यापारी वर्ग इसे रात्रि 9 बजे तक करने की मांग कर रहे है ताकि रेस्टोरेंट आदि खुल सके।

शादी-विवाह में भी मिल सकती है थोड़ी छूट

शादी-विवाह में भी कुछ छूट दी जा सकती है,क्योंकि शादियों के कुछ ही मुर्हूत बचे है और पूरे प्रदेश से छूट को बढ़ाने की मांग उठ रही है। 30 जून का बड़ा सावा है उसे देखते हुए गार्डन, बाजे, कैटरिंग, हलवाई भी लगातार सरकार से गुहार कर रहे है। ऐसे में गुणावगुण के आधार पर विशेषज्ञों की राय से थोड़ी राहत का फैसला हो सकता है। अभी 30 जून तक शादी समारोह पर रोक हैं।

अधिकारी जुटे है दिल्ली सहित अन्य राज्यों से जानकारी जुटाने में

इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन की सेवा भी जो अभी केवल राज्य के अंदर ही जारी है, उसे दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जा सकता है। जानकार सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शीघ्र बैठक होने वाली है जिसमें कोरोना गाइड लाइन में बदलाव को मंजूरी दी जाएगी। अधिकारिक स्तर पर भी मशक्कत की जा रही है कि किस क्षेत्र में छूट दी जाए और किन क्षेत्रों में नहीं। दिल्ली में दी गई छूट का भी अध्ययन किया जा रहा है। वहां मॉल भी खोल दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *