जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर से जो डरावना वातावरण बन गया था उससे पूरा प्रदेश काफी हद तक उभरा हैं। न केवल संक्रमण कम हुआ है, बल्कि कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ भी गिर है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों की चिकित्सा रिपोर्ट को देखे तो 7 मौते हुई है। जयपुर में एक भी मौत नहीं हुई जबकि सबसे ज्यादा 1534 एक्टिव केस जयपुर में ही वचे है। अब कुल एक्टिव केस 7441 बचे है।
इसी प्रकार आज पूरे प्रदेश में कोरोना के 308 मामले आये जबकि 1260 रिकवर हुए। अलवर में 49, जयपुर में 48, बीकानेर में22, जोधपुर में 19, झुंझुनूं में 18, सीकर में 17, हनुमानगढ़ में 16, पाली व गंगानगर में 13-13, उदयपुर में 11 केस मिले।
