श्रीपरशुराम जयंती पर 108 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स दान करेगा विप्र फाउंडेशन

विप्र फाउंडेशन

जयपुर। ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन ने कोरोना काल में एक विराट और महत्ती सेवा कार्य का ऐलान किया है। राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल के अनुसार इस वर्ष भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव सादगी पूर्ण ढँग से मनाते हुए अक्षय तृतीया के दिन विप्र फाउंडेशन की शाखाएँ 108 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन दान करने का संकल्प करेंगी।

14 से 29 मई के पखवाड़े में संस्था की शाखाएँ अपने सामर्थ्य अनुसार ऑक्सीजन मशीन क्रय कर विप्र मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के माध्यम से संचालित कर जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाएगी। सभी शाखाओं की ओर से दी गई कुल मशीनों की न्यूनतम संख्या 108 होंगी।

जोनल महामंत्री सतीश चंद्र शर्मा, योगेश शर्मा व अजय पारीक ने विप्रजनों से आह्वान किया कि शुक्रवार 14 मई को सभी अपने घरों में शुभ मुहूर्त शाम 4 बजे पूजन, महामारीनाशक मंत्र जप व वृक्षारोपण का संकल्प लेवें। संस्था के कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी शाखाओं द्वारा ऑक्सीजन मशीन अर्पण का कार्य लोगों के प्राणों की रक्षा करेगा। जयपुर हेरिटेज जिलाध्यक्ष शिवमोहन शर्मा व ग्रेटर अध्यक्ष नवीन तिवाड़ी ने समस्त विप्रजनों से संकट की इस घड़ी में यथा संभव सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *