भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा और किरोड़ी भी

भाजपा

जयपुर। भाजपा ने प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद ओमप्रकाश माथुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद दिया कुमारी, सांसद सीपी जोशी, सांसद किरोडीलाल मीणा, सांसद कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक जोगेश्वर गर्ग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *