Headlines

रिटायर्ड फ़ौजी रामकुमार शर्मा के अपमान और प्रताड़ित करने के मामले में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

जयपुर : एसएचओ मुहाना लखन खटाना द्वारा रिटायर्ड फ़ौजी रामकुमार शर्मा के अपमान और प्रताड़ित करने के मामले में कई संगठनो ने मुहाना थाने पर प्रदर्शन कर एसएचओ को निलम्बित करने की माँग को लेकर प्रदर्शन किया। विप्र महासभा के अध्यक्ष सुनील उड़ेईया, श्रीपरशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, हिंद भक्ति सेना के अध्यक्ष कन्हैया लाल बागड़ा, अंतर्राष्ट्रिय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंकज थोई, ब्राह्मण समाज राजस्थान के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद पाठक सर्वशक्ति मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर पूर्व सैनिक मान बॉक्सर सहित कई संगठनों और सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडेय, मुराद अली एडवोकेट, राधे चौधरी सहित क्षेत्रीय जनता भी थाने पर पहुँच गए।

रिटायर्ड फ़ौजी

थानाधिकारी से पीड़ित भी थाने पहुंचा और उनके साथ हुए अत्याचार की बात बतायी। डीसीपी मृदुल कछवा के बाहर होने पर उन्होंने मानसरोवर ACP हरीशंकर को मौक़े पर भेजा। वार्ता के दौरान एसीपी और थानाधिकारी ने फ़ौजी रामकुमार के अपमान पर खेद जताया, साथ ही फ़ौजी के प्रकरण और अन्य पीड़ित लोगों के मामलों की जाँच डीसीपी स्तर पर करवाने के लिए दस दिन का समय माँगा और एसएचओ के दोषी पाए जाने पर हटाने का वादा किया। उपस्थित लोगों ने चेतावनी दी कि दस दिन में कार्यवाही नही हुई तो फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *