जयपुर। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अनुचित दबाव में आकर दिल्ली क्राइम ब्रांच कानून का दुरुपयोग कर दमनकारी मार्ग अख्तियार करते हुए जयपुर के विधायक डॉ. महेश जोशी को दिए नोटिस के खिलाफ तथा डॉ. जोशी के समर्थन में कल गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे एमआई रोड स्थित राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन से काला हनुमान मंदिर के पीछे स्थित पार्क तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
पैदल मार्च के संयोजक एडवोकेट राजेश कर्नल ने बताया कि केंद्र व गजेंद्र सिंह ने नोटिस भिजवाकर न केवल लोकतंत्र की मर्यादाओं को शर्मसार किया है अपितु ब्रिटिश काल याद दिला दिया। इसको लेकर जयपुर के जन जन में आक्रोश है।
उन्होंने कहा, जयपुर का आमजन अपने लाड़ले महेश जोशी के साथ खड़ा है। इसलिए ये शांति मार्च आयोजित किया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए आप भी इस शांतिपूर्ण पैदल मार्च में शामिल हो सकते हैं।
