सरिस्का में 6 कदम की दूरी से निकला टाइगर, विजिटर्स की थमी सांसें

टाइगर

अलवर : सरिस्का में टाइगर ST-9 की रोमांचित करने वाली साइटिंग होने लगी है। एक दिन पहले रविवार को तो सरिस्का में ST-9 टूरिस्ट की जिप्सी के आगे ही आ गया। टूरिस्ट ने इतना करीब से टाइगर को देखा तो दहशत, आनंद और रोमांच चरम पर पहुंच गया। टूरिस्ट बोले कि इतनी नजदीक से तो रणथम्भौर में भी टाइगर की साइटिंग कभी नहीं हुई। सरिस्का में ST-21 की साइटिंग भी खूब होती है।

टूरिस्ट गाइड श्यामसुंदर ने बताया कि रविवार दोपहर ST-9 सरिस्का में टूरिस्ट की जिप्सी के सामने आ गया। मुश्किल से जिप्सी से 10 फीट आगे से निकला। इस बीच जिप्सी रुकी रही। टूरिस्ट ने सांस रोककर इस नजारे को देखा। सबने टाइगर की साइटिंग को कैमरे में मन भर कर कैद किया। यह साइटिंग वाकई में गजब की थी। इतनी नजदीक से साइटिंग बहुत कम होती है। सरिस्का आने वाले टूरिस्ट गदगद होकर गए। उन्होंने कहा कि सरिस्का जैसा जंगल कहीं नहीं है। यहां टाइगर की साइटिंग बेहद आकर्षक रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *