कोटा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को काले झंडे दिखाने और उनकी गाड़ी पर पथराव के मामले में बीजेपी नेताओं ने कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ के घर के बाहर धरना दे दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की हत्या की साजिश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और उन्हें मारने की कोशिश की है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा व केशोरायपाटन की विधायक चंद्रकांता मेघवाल और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोटा रेंज आईजी रविदत्त बोर्ड के घर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। भाजपा का यह धरना पूरी रात जारी रहा।
वहीँ धरने में शामिल बीजेपी प्रदेश महामंत्री व रामगंमंडी से विधायक मदन दिलावर ने कोटा रेंज से बात करते हुए कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो एक भी कांग्रेसी को रोड़ पर निकलने नहीं देंगे। मंत्री हो या एमएलए हो सालों को पटक पटककर मारेंगे। कुत्तों की तरह मारेंगे। दिलावर बीजेपी विधायकों के साथ आईजी से मामले में FIR दर्ज करने की बोल रहे थे। दिलावर ने कहा कि आपने एक्सकोर्ट दी थी। FIR वो कराएगी। आपने ने पायलट सुरक्षा दी वो कराएंगी। आप लिख के दे देना हमारी पुलिस फेल हो गई है। आप सब फेल हो जाते है तो हम तो कराएंगे।
गुंडो को ठीक करना आता हैं
दिलावर ने कहा कि हम सब तरह की भाषाओं से इन गुंडों को निपटना जानते हैं। किसी भी कीमत पर निपटना जानते हैं। ये पुलिस गलतफहमी में नहीं रहे। हमको आप फांसी दिला देना। यह कोई दंड तो नहीं है ना। लेकिन गुंडो को ठीक करना आता है। एक भी कांग्रेसी को इस रोड़ पर निकल जाने देना तो भाजपा को मत कहना। मंत्री हो या एमएलए हो सालों को पटक पटककर मारेंगे। कुत्तों की तरह मारेंगे, कार्रवाई नहीं की तो। यदि कार्रवाई नहीं की तो पटक पटककर मारेंगे। दिलावर बोले कि आप को जिस भाषा मे बताना था वो बता दिया नमस्कार।

