जयपुर। कांग्रेस की और से निंबाराम को गिरफ्तार किये जाने की मांग का प्रस्ताव पारित करने पर प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कांग्रेस नेताओ को कहा है कि जो जांच का काम ACB को करना है, उसे करने दे। निंबाराम अगर जांच मे दोषी पाये जायेंगे तो कार्यवाई ACB को करनी है, कांग्रेस उसमे दखलंदाजी कर जांच को प्रभावित करने का काम क्यो कर रही है। कांग्रेस का यह कृत्य निंदनीय है। कटारिया ने कहा की यह पीसीसी का काम नही है। पीसीसी का यह भी काम नही है कि गोविंद सिंह डोटासरा कि अनियमिताओ पर प्रस्ताव पारित कर क्लीन चीट दे दे।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगया कि उनके समधि ने अपने बच्चो के जो ओबीसी सर्टीफिकेट पेश किये है, वह भी गलत है। क्योंकि उनके समधि DEO पद पर थे। वह क्रीमीलेयर मे आता है। वह और भी बड़ा गुनाह है। 80-80 अंक देने तथा ओबीसी सर्टीफिकेट कि जांच तो होनी ही चाहिये, जांच से पता चल जाएगा कि कौन सही है और कौन गलत है। अगर वे निर्दोष है तो जांच में आ जायेगा।
