Headlines

जयपुर में होने वाली रैली के पोस्टर-होर्डिंग्स में सोनिया गांधी से बड़ी राहुल गांधी की फोटो

rahul poster 1 1639199730

जयपुर: महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी को सेंटर में रखा गया है। रैली के बैनर-पोस्टर से लेकर होर्डिंग्स में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ज्यादा राहुल गांधी को हाईलाइट किया गया है। राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस अध्यक्ष से ज्यादा बड़ी लगाई गई हैं। विद्याधर नगर रैली स्थल पर भी राहुल गांधी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। सियासी हलकों में इसे राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

महंगाई के खिलाफ जयपुर की रैली के बहाने राहुल गांधी को मोदी विरोध का राष्ट्रीय चेहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक पक्षकार के अनुसार ममता बनर्जी की यूपीए के सामने पेश की गई चुनौती के बाद अब राहुल गांधी को केंद्र विरोध का प्रमुख चेहरा बनाने की कवायद की जा रही है।

rahul poster 3 1639199815

दिल्ली हाईवे पर राहुल गांधी के पोस्टर

जयपुर के अलावा आसपास के हाईवे पर भी राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। दिल्ली हाईवे पर भी रैली के पोस्टर हॉर्डिंग लगे हैं जिनमें राहुल गांधी के बड़े फोटो लगाए हैं।

whatsapp image 2021 12 11 at 144109 1639214530

राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस में नेताओं का एक बड़ा वर्ग खुलकर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की पैरवी करता रहा है। इनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। कल की रैली केंद्र के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई के साथ पार्टी की अंदरुनी राजनीतिक लाइन को भी तय करेगी। जनवरी 2013 में जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से राहुल गांधी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी। अब कल की रैली में भी समर्थक नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग प्रमुखता से उठाएंगे। सोनिया गांधी से ज्यादा राहुल गांधी की तस्वीर बड़ी लगाने के पीछे भी यही कोशिश है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *