Headlines

किसानों के हित में दूध की पुरानी दरें ही लागू रहेगी

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 30 मई को पत्र लिखकर किसानों की आजीविका को लेकर दूध की पुरानी दरें पुनः लागू करने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने पुरानी दरें लागू कर दी हैं। डॉ. पूनियां ने दूध की पुरानी दरें लागू करने पर अशोक गहलोत का आभार जताया है।

डॉ. पूनियां ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा था कि, वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व कोरोना वैश्विक महामारी (कोविड-19) से जूझ रहा है। इस महामारी ने किसानों की आजीविका पर भी संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे समय में किसानों के पास केवल दूध का व्यवसाय ही ऐसा है। जिससे प्रतिदिन इन किसानों का रोजी-रोटी का प्रबन्ध हो रहा है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा दूध के प्रति फैट 40 पैसे घटाकर किसानों के समक्ष नई आर्थिक मुसीबत खड़ी कर दी है।

डॉ. पूनियां ने गहलोत से आग्रह किया था कि, कोरोना वैश्विक महामारी की वर्तमान परिस्थितियों एवं गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये दूध की पुरानी दरों को ही पुनः लागू किये जाने का श्रम करावें, जिससे किसानों को इस कठिन समय में आर्थिक हानि से बचाया जा सके।

The old rates of milk will continue to be applicable in the interest of farmers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *