जयपुर। राजस्थान में अब कोरोना के एक्टिव केस 10079 ही रह गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 2 लाख एक्टिव केसों वाले राजस्थान में जब चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था तो लगता था कि पता नहीं यह भयावहता के हालात कहाँ ले जाएंगे, लेकिन 20 दिनों में सख्त लॉक डाउन के बाद तेजी से जो बदलाव आया वह लगातार जारी है।
लोग सचेत रहे तो कोरोना की दूसरी लहर लौट कर नहीं आएगी। गलती हुई तो ब्रिटेन वाले हालात होते यहां भी समय नहीं लगेगा। इस बीच राज्य में आज 538 कोरोना केस आए, जबकि 2268 ठीक होकर अपने घर पहुंचे। आज 23 मौते हुई।
जिलेवार देखे तो जयपुर में 103,अलवर में 62, हनुमानगढ़ में 52, जोधपुर में 49 व उदयपुर में 32 केस कोरोना के आए। सुकून की बात यह है कि बारां, जालौर व चितौड़गढ़ में एक भी मामला आज कोरोना का नहीं आया। इसी तरह करौली, धौलपुर, डूंगरपुर और बूंदी में मात्र 2-2 केस कोरोना के आए।
