Headlines

अच्छे से मेला सम्पन्न हो ये मनौती ले बाबा के दरबार मे 17 किलोमीटर पैदल चल पहुंचे खाटू के पुलिसकर्मी

पुलिस

सीकर : फागुन महीने में 6 मार्च से खाटूश्यामजी का मेला सीकर में भरेगा। इसके लिए खाटूश्यामजी पुलिस ने 17 किलोमीटर की पैदल निशान यात्रा की। यात्रा रींगस मोड़ से रवाना होकर मंदिर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मंदिर में निशान अर्पित किए। पदयात्रा में खाटूश्यामजी थानाधिकारी रिया चौधरी समेत थाने के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

खाटूश्यामजी पुलिस थाना के एचएम राम कुमार बाजिया ने बताया कि अगले महीने कस्बे में खाटूश्याम का लक्खी मेला भरेगा। देश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मेले के सफल आयोजन के लिए रींगस मोड़ से मंदिर तक के करीब 17 किलोमीटर की निशान पदयात्रा निकाली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *