Headlines

नर्सेज के जज्बे का पूरा देश और समाज ऋणी- डॉ. रघु शर्मा

नर्सेज

जयपुर। राजस्थान नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एवं टीएनएआई के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस 3 मई से चल रहे साप्ताहिक रक्तदान का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत व बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ वर्चुअल रूप से जुड़े तथा कोरोना काल में मरीजों की सेवा के साथ प्लाज्मा व रक्तदान करने पर नर्सेज की सराहना की।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि नर्सेज के जज्बे का पूरा देश और समाज ऋणी हैं। आपकी इस कर्तव्य निष्ठा की जितनी सराहना की जाए कम है। आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत व बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भी लगातार सात दिन तक इस आयोजन की प्रशंसा की तथा कहा कि कोरोनाकाल में आपके इस योगदान से कई मरीजों को नया जीवन मिलेगा।

7 दिन में 351 यूनिट रक्तदान

राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश टांक ने बताया कि समापन शिविर राजापार्क स्थित एसएस ब्लड बैंक में आयोजित किया गया, जहां 51 यूनिट रक्तदान हुआ। TNAI के महासचिव डॉ योगेश यादव ने बताया कि सात दिनों में 351 यूनिट रक्तदान व प्लाज्मा एकत्र हुआ। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीणा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भविष्य में भी रक्तदान की आवश्यकता पड़ी तो नर्सेज इसके लिए सदैव तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *